पंजाब 13 फरवरी *24 किलो पोस्त मामले में आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 13 फरवरी (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई इंद्राज ने 24 किलो पोस्त मामले में आरोपी गोबिंद पुत्र देवीलाल वासी खैरपुर अबोहर राजस्थान को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई इंद्राज व अन्य पुलिस पार्टी बस स्टैंड खैरपुर की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि गोबिंद पुत्र देवीलाल वासी खैरपुर अबोहर राजस्थान से पोस्त लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने उसके घर पर रेड मारी और गोबिंद को काबू किया। आरोपी से 24 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 14, 10.2.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो : 7, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*