पंजाब 09 जुलाई *210 नशीले कैप्सूल सहित राणा सिंह काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 09 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुबेग सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एएसआई सर्बजीत सिंह, चौकी इंचार्ज दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी कच्चा रस्ता मंडी की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जब उसे रोक कर तलाशी ली तो उससे 210 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान राणा सिंह पुत्र प्रीत सिंह वासी सराभा नगर सीडपुार्म अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।