5 किलो चूरा पोस्त सहित 1 काबू, जेल भेजा
अबोहर, 07 फरवरी (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, बजीतपुर भोमा चौकी के प्रभारी लखविंद्र सिंह, एएसआई परमजीत सिंह दौराने गश्त गांव राजपुरा के निकट खड़े थे कि सामने से एक व्यक्ति राजस्थान की ओर से आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 5 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसपाल उर्फ निक्का पुत्र गुरदीप सिंह वासी लखे के बहराम फिरोजपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:2, जानकारी देते डीएसपी व आरोपी

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत