डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह ने स्टेट नाका राजपुरा पर की चैकिंग
अबोहर, 07 फरवरी (शर्मा): विधानसभा चुनावों को लेकर स्टेट नाकों पर चैकिंग जारी है। चुनावों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए यहां से गुजरने वाले वाहनों को बारीकी से चैक किया जा रहा है। पुलिस टीम के साथ-साथ बीएसएफ के जवान भी तैनात हैं। आज स्टेट नाका राजपुरा पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके की डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र कुमार व बीएसएफ की टीम ने वाहनों की चैकिंग व नाके का निरीक्षण किया। डीएसपी अवतार सिंह ने कहा कि चुनावों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाशत नहीं की जायेगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:1, नाके पर चैकिंग करते डीएसपी अवतार सिंह व अन्य टीम।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,