पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 *पूर्णियाँ में नीलाम पत्र वादों का मेगा शिविर, 2 दिन में 450 वाद निपटे, 7.85 करोड़ की वसूली*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन हेतु दो दिवसीय विशेष समीक्षा-सह-मिलान शिविर की शुरुआत हुई। शिविर 23 और 24 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
इस आयोजन में 4 रोस्टर में कुल 43 नीलाम पत्र पदाधिकारियों को 14,866 नीलाम पत्र वादों के सभी सुसंगत अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। इन वादों में कुल ₹233.99 करोड़ की राशि सन्निहित है।
*बैंक और प्रशासन का संयुक्त प्रयास*
शिविर के पहले दिन जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी 43 नीलाम पत्र पदाधिकारी, बैंक समन्वयक और जिले के 31 बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों के साथ वास्तविक समन्वय बनाकर वादों का निस्तारण, तलवाना शुल्क-कोर्ट फीस जमा कराना और ‘No Dues’ प्रमाणपत्र निर्गत करना है।
*पहले दिन की बड़ी उपलब्धि*
1. *रजिस्टर मिलान और शुल्क वसूली*: पंजी IX और X का सूक्ष्मता से मिलान कर ₹13,500 का तलवाना शुल्क वसूला गया और ‘No Dues’ प्राप्त किया गया।
2. *वाद निष्पादन*: शाम 6 बजे तक लगभग 450 नीलाम पत्र वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।
3. *बकाया वसूली*: निपटाए गए वादों के माध्यम से लगभग ₹7.85 करोड़ की बकाया राशि की वसूली की गई।
*24 सितम्बर को भी चलेगा शिविर*
जिला पदाधिकारी ने शेष बचे वादों को समय सीमा में निपटाने के लिए सभी पदाधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शिविर का दूसरा दिन भी इसी मुस्तैदी से चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन हो सके।
More Stories
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26*सास ने विधवा बहू को माना बेटी, कराया दूसरा विवाह—समाज के सामने पेश की इंसानियत की मिसाल*
मथुरा 23 सितंबर 26* थाना बलदेव से बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 23 सितंबर 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा थाना बलदेव से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।