नासिक २७ जनवरी २६ * गणतंत्र दिवस पर बाबासाहेब गायब? महिला पुलिस कर्मचारी का साहसी विरोध। महिला ने बोला सस्पेंड कर दीजिए, लेकिन जवाब दीजिए, बाबासाहेब का नाम क्यों नहीं लिया गया?
महाराष्ट्र के नासिक स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य सरकारी गणतंत्र दिवस समारोह उस वक्त विवाद का केंद्र बन गया, जब वन विभाग की महिला पुलिस कर्मचारी माधुरी जाधव ने मंच से हो रहे भाषण पर खुला और साहसी विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में संबोधन दे रहे ग्राम विकास मंत्री एवं गार्डियन मिनिस्टर गिरीश महाजन के भाषण में राष्ट्र निर्माता & संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का नाम न लिए जाने पर माधुरी जाधव ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि जिस व्यक्ति ने देश को संविधान दिया और लोकतंत्र की नींव रखी, उसका उल्लेख तक न होना गंभीर चूक है।
घटना के बाद अपनी बात स्पष्ट करते हुए माधुरी जाधव ने कहा कि मुझे सस्पेंड किया जा सकता है। लेकिन मैं माफ़ी नहीं मांगूंगी।बाबासाहेब का नाम न लेना सिर्फ भूल नहीं, बल्कि संविधान और उसके मूल्यों का अपमान है। यह विरोध सिर्फ एक कर्मचारी की नाराज़गी नहीं, बल्कि संविधान और संवैधानिक चेतना की आवाज़ है।
जय भीम। जय संविधान
More Stories
अयोध्या 4अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*पूर्णिया में मद्य निषेध का बड़ा एक्शन, 33 लीटर शराब-कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार*
कानपुर4 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव के आह्वान पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।