बाँदा २७ जनवरी २६*प्राथमिक विद्यालय गुमाई 2 विकासखण्ड महुआ का जिलाधिकारी, बाँदा द्वारा निरीक्षण किया गया।
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, अध्यापकों की उपस्थिति, एम०डी०एम० आदि की जानकारी ली गयी। विद्यालय में टाईलीकरण न पाए जाने आदि के लिए ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस निर्गत किए जाने के निर्देश दिए गए। विद्यालय भवन का निरीक्षण करके आवश्यक कार्य कराए जाने हेतु सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), महुआ एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा को निर्देशित किया गया। विद्यालय में कम्पोजिट ग्राण्ट से कार्य कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश इ०प्रधानाध्यापिका को दिए गए।
इसके उपरान्त उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट), बण्ठा विकास खण्ड महुआ का निरीक्षण जिलाधिकारी, बाँदा द्वारा किया गया। विद्यालय में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे 02 अनुदेशकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति के सापेक्ष भौतिक रूप से बच्चों की संख्या कम पाए जाने काफी संख्या में बच्चों के यूनीफार्म में न मिलने तथा कम्पोजिट ग्राण्ट व्यय न करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए।

More Stories
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*
पूर्णिया बिहार 4 मई 26* तीन राज्यों की जीत की खुशबू से महका पूर्णिया, गूंजे जय श्रीराम
नैनीताल4मई26*लालकुआं में विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई लोग हिरासत में