नई दिल्ली9अगस्त26*छात्रों के भविष्य, शिक्षा नीति और अधिकारों के समर्थन में अपील।
प्रिय साथियों/देशवासियों,
आपको यह जानकर अत्यंत दुख होगा कि भारत के युवा और छात्र वर्तमान सरकार की शिक्षा नीतियों की विफलताओं के कारण बहुत परेशान हैं। छात्रों के दिल की गहराई से उठी यह गुहार अब ग्रामीण स्तर से शुरू होकर पूरे देश की सबसे बुलंद आवाज बन चुकी है।
आज छात्रों को अपने भविष्य में केवल अंधेरा ही नजर आ रहा है। 2014 के बाद से स्थायी रोजगार की कमी, लगातार होते पेपर लीक और शिक्षा के तेजी से बढ़ते व्यवसायीकरण व महंगाई के कारण छात्रों का जीवन अंधकारमय हो गया है। देशवासियों ने मौजूदा सरकार को तीन बार देश की बागडोर संभालने का अवसर दिया, लेकिन इसके बदले छात्रों को लाठी, आंसू गैस और दमन का सामना करना पड़ा। बेटियों के साथ अन्याय हुआ और देशवासियों की आंखों में आंसू हैं।
इतना सब होने के बावजूद, जल्दबाजी में बिल पास करके छात्रों के साथ एक बड़ा धोखा किया गया है। छात्रों को रोजगार, सस्ती शिक्षा, फीस में कमी और शिक्षा में भ्रष्टाचार खत्म करने जैसे मुद्दों का त्वरित व ठोस समाधान चाहिए था, लेकिन आज छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। नेता अपनी मीठी बातों से वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपनी मनमर्जी की व्यवस्था चलाते हैं।
आगे माननीय राहुल गांधी जी ने छात्रों की इस आवाज को समझा और कोटा, देहरादून तथा प्रयागराज जाकर छात्रों की गूंज को आगे बढ़ाया। लेकिन छात्रों को जो न्याय और राहत मिलनी चाहिए थी, वह अभी तक नहीं मिल सकी है।
जो लोग छात्रों का नेतृत्व करते हैं, उनके त्याग, बलिदान और तपस्या को दरकिनार कर कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए उच्च स्तर पर सौदेबाजी कर लेते हैं। ऐसी स्थिति में छात्रों को एक सच्चे, ईमानदार और गैर-राजनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसका मकसद केवल छात्रों और गरीबों के हितों की रक्षा करना हो — ताकि मौजूदा सरकार और विपक्ष दोनों ही छात्रों की वास्तविक शक्ति को समझें।
छात्रों के नेतृत्व में किसी प्रकार का राजनीतिक स्वार्थ नहीं होना चाहिए। ‘ऑल इंडिया लेबर मनरेगा मॉनिटरिंग कमेटी’ पूरे देश के मजदूरों और गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ती है। हम जानते हैं कि मजदूर के बच्चों की पढ़ाई कैसे होती है। हमारा संगठन पूर्ण रूप से छात्रों के इस आंदोलन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़ा है।
आप सभी हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग दें। हम खून की आखिरी बूंद तक छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तत्पर और संघर्षरत रहेंगे।
ज्यादा से ज्यादा छात्रों और युवाओं से अनुरोध है कि इस पोस्ट को लाइक करें, फॉलो करें और इस मुहिम को आगे बढ़ाएं ताकि हमारी आवाज हर कोने तक पहुंच सके।
सधन्यवाद/आभार सहित,
प्रमोद त्यागी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
ऑल इंडिया लेबर मनरेगा मॉनिटरिंग कमेटी (दिल्ली)

More Stories
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,
मथुरा 9 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*