August 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर9अगस्त26*झटका मशीन से मौत के बाद एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया का एक्शन:

सुल्तानपुर9अगस्त26*झटका मशीन से मौत के बाद एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया का एक्शन:

सुल्तानपुर9अगस्त26*झटका मशीन से मौत के बाद एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया का एक्शन: शाहपुर में छापा, अवैध कनेक्शन हटे*

सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट यूपीआजतक

सुल्तानपुर*डीएम के आदेश पर गरिमा सौनकिया की टीम गांव में: अवैध झटका मशीन मिली तो होगी FIR*

*सदर एसडीएम गरिमा सौनकिया ने संभाला मोर्चा, कानूनगो-लेखपाल के साथ किया खेतों का निरीक्षण*

*खेतों में सीधा तार लगाना अपराध: सदर एसडीएम गरिमा सौनकिया ने किसानों को दी सख्त चेतावनी*

*गरिमा सौनकिया के नेतृत्व में अभियान: मानक विहीन झटका मशीनें होंगी सीज*

*किशोरी की मौत के बाद प्रशासन सख्त, सदर एसडीएम गरिमा सौनकिया बोलीं- नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्यवाही*

*शाहपुर सरकंडीडीह में एसडीएम गरिमा सौनकिया की छापेमारी, अवैध विद्युत कनेक्शन कटवाए*

*डीएम का फरमान, सदर एसडीएम गरिमा सौनकिया का डंडा: गांव-गांव शुरू हुई झटका मशीनों की जांच**

*सिर्फ कंपनी की अप्रूव्ड मशीन ही चलेगी: SDM गरिमा सौनकिया ने जारी किए 3 नियम*

*गरिमा सौनकिया बोलीं- जान से खिलवाड़ नहीं करने देंगे, झटका मशीन पर होगी जीरो टॉलरेंस*

सुलतानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के मेघमऊ गांव में 16 वर्षीय आर्यन तिवारी की कथित रूप से झटका मशीन में करंट लगने से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के बाद जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर जनपद भर में खेतों में लगाए गए झटका मशीनों की जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खेतों की सुरक्षा के नाम पर अवैध रूप से झटका मशीनें संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इसे अत्यंत गंभीर मानते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण करने तथा नियमों के उल्लंघन पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।डीएम के निर्देश के अनुपालन में सदर एसडीएम गरिमा सौनकिया के नेतृत्व में राजस्व टीम ने शाहपुर सरकंडीडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कि टीम और कानूनगो आईपी सिंह एवं लेखपाल सरताज आलम ने खेतों में पहुंचकर झटका मशीनों की जांच की, अवैध तरीके से लगाए गए विद्युत कनेक्शन हटवाए तथा किसानों को सख्त चेतावनी दी कि बिना मानक और नियमों के लगाए गए उपकरण मिलने पर उन्हें सीज कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।गौरतलब है कि सुलतानपुर जनपद में झटका मशीन से करंट लगने की घटनाओं में पिछले कुछ समय में कई लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा घटना के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच अभियान शुरू किया है।

Taza Khabar