November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*

कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*

कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*

*रबी अभियान के तहत अब तक 65,689 किसानों को वितरित किया गया 11,396 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक*

*इफको एवं पीसीएफ के माध्यम से 1,332 मीट्रिक टन से अधिक यूरिया की आपूर्ति जारी*

कानपुर नगर।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आर.के. प्रभाकर ने बताया कि रबी फसलों की बुवाई के दृष्टिगत जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जनपद के लिए आवंटित 749 मीट्रिक टन डीएपी एवं 218.50 मीट्रिक टन टीएसपी का शत-प्रतिशत प्रेषण सहकारी समितियों को किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त इफको एवं पीसीएफ के माध्यम से 1,332.09 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति जारी है।

उन्होंने बताया कि रबी अभियान के अंतर्गत 27 नवंबर तक जनपद के समस्त सहकारी बिक्री केंद्रों (पैक्स, पीसीएफ एवं डीसीडीएफ) के माध्यम से 65,689 किसानों को कुल 11,396.600 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है। इसमें 4,474.85 मीट्रिक टन यूरिया, 4,984.60 मीट्रिक टन डीएपी एवं 1,937.15 मीट्रिक टन एनपीके शामिल है।
दिनांक 28 नवंबर को सहकारी बिक्री केंद्रों पर 646.650 मीट्रिक टन डीएपी, 1,262.500 मीट्रिक टन एनपीके एवं 1,167.965 मीट्रिक टन यूरिया सहित कुल 3,077.115 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि एम-पैक्स खेरसा में 32.690 मीट्रिक टन, नसीरापुर में 53.390 मीट्रिक टन, बिधनू संघ में 8.275 मीट्रिक टन तथा पीसीएफ चौबेपुर में 20.555 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बिधनू संघ को 22.50 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को पीओएस मशीनों के सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान तकनीकी समस्या के कारण कुछ समय के लिए उर्वरक वितरण प्रभावित हुआ था, जिसे तत्काल सुचारु करा दिया गया है। वर्तमान में जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है तथा सहकारी बिक्री केंद्रों के माध्यम से किसानों को उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।

Taza Khabar