August 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर9अगस्त26*विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगे मिले पांच निजी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मिर्जापुर9अगस्त26*विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगे मिले पांच निजी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मिर्जापुर9अगस्त26*विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगे मिले पांच निजी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मिर्जापुर। विंध्यवासिनी मंदिर और कॉरिडोर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध का मामला सामने आया है।

प्रशासनिक अधिकारियों की जांच में मंदिर और कॉरिडोर परिसर में पांच निजी सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं। इन कैमरों के जरिए मंदिर प्रबंधन, श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

साथ ही वीआईपी के मंदिर आगमन की जानकारी भी इन कैमरों के माध्यम से जुटाई जाती थी।

मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी बनाई गई है और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। इसके अलावा मंदिर परिसर में हाई-रिजोल्यूशन के एआई कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद निजी कैमरों का लगाया जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में निजी कैमरे लगाए थे, लेकिन इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं मिल पाई थी। कैमरों के जरिए मंदिर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और पंडा समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निजी कैमरों को हटवा दिया गया। हालांकि, कैमरे हटाए जाने के बाद भी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विंध्य कॉरिडोर के सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर में निजी कैमरे लगे थे। संबंधित लोगों को चेतावनी देकर कैमरे हटवा दिए गए हैं।

वहीं पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के अनुसार, मामला सामने आने के बाद मंदिर और परिसर से निजी कैमरे हटवा दिए गए, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई।

Taza Khabar