देहरादून06दिसम्बर24*निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे बी एल संतोष,
देहरादून से सागर मलिक यूपीआजतक
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष आज निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेशुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे. शाम चार बजे वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे. जिसके बाद वह सभी जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और नगर निगम चुनाव प्रभारियों
के साथ बैठक करेंगे. बैठक में निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों की चुनावी रणनीति की तैयारियों को लेकर जानकारी लेंने उत्तराखंड पहुंचेंगे. इस दौरान वह पार्टी के नगर निगम प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी के साथ मीटिंग करेंगे. शाम साढ़े सात बजे से नौ बजे के बीच वह एक अन्य महत्वपूर्ण प्रदेश टोली बैठक में शामिल होंगे. टोली बैठक में प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री अजेय कुमार समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. बी एल संतोष आज रात्रि प्रवास बीजापुर गेस्ट हाउस में करने के बाद कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे

More Stories
हरिद्वार 8 सितंबर 26*मंसा देवी ब्रह्मपुरी रोड की बदहाली पर पार्षद रोहित सेठी का धरना
लखनऊ 8 सितंबर 26*डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
नई दिल्ली 8 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*