*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन से पहले पश्चिमी जोन में सुरक्षा का कड़ा पहरा,
कानपुर नगर *डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने संभाली कमान,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 अक्टूबर 2026 को कानपुर आगमन के मद्देनजर पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।*
*डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, वाल्मीकि आश्रम एवं नाना राव पार्क का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती, ड्यूटी पॉइंट्स, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को परखा गया।*
*डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वीवीआईपी आगमन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।*
*सभी पुलिसकर्मी निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर समय से मुस्तैद रहें और आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखें। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस की सख्त निगरानी, चप्पे-चप्पे पर सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद।*
More Stories
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 26 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 की बड़ी खबरें……………….*
मुरादाबाद 26 अक्टूबर 26*इंस्पेक्टर और सिपाही की ‘मानसिक शादी’ मामले में महिला आरक्षी लापता, जांच शुरू