October 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई, महर्षि वाल्मीकि मानवता के महान मार्गदर्शक- सीएम, ‘भारतीय संस्कृति के महान प्रेरणास्रोत हैं महर्षि वाल्मीकि’, रामायण से सत्य, धर्म, मर्यादा का संदेश- सीएम योगी, भेदभाव रहित समाज बनाने का संकल्प लें युवा-CM, ‘निषादराज गुह को श्रीराम ने बनाया था आत्मीय मित्र’, सम्मान, समानता का भाव समाज को जोड़ता है- CM, ‘महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चल रही यूपी सरकार’, ‘वाल्मीकि जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की पहल’, ‘चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि के साधना स्थल का होगा विकास’, ‘अयोध्या एयरपोर्ट को महर्षि वाल्मीकि का नाम देकर सम्मान’, ‘वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश सम्मान का प्रतीक’, वनटांगिया गांवों को मिला राजस्व ग्राम का दर्जा- सीएम योगी, ‘समरसता, समानता, सामाजिक न्याय से बनेगा आदर्श समाज’

➡️लखनऊ: आज समाजवादी पार्टी में बड़ी ज्वाइनिंग, सेवानिवृत्त IAS राम बहादुर पासी आज ज्वाइन करेंगे सपा, मायावती के करीबी रहे हैं सेवानिवृत्त IAS राम बहादुर, बहुजन पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, बसपा के एक और नेता भी आज ज्वाइन करेंगे सपा, दारा सिंह प्रजापति भी ज्वाइन करेंगे समाजवादी पार्टी

➡️दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आज होगा प्रदर्शन, भाजपा का मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्रदर्शन

➡️लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में आज अवकाश घोषित, वाल्मीकि जयंती पर LU में आज रहेगी छुट्टी

➡️दिल्ली: दिल्ली में आज LPG वितरकों का बड़ा प्रदर्शन, 6 मांगों को लेकर शाहदरा में जुटेंगे वितरक, PNG की अनिवार्यता खत्म करने की भी मांग

➡️लखनऊ: UP में वाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आज यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी, आज यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

➡️फिरोजाबाद: भाकियू भानू का धरना प्रदर्शन, नारखी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, आज 11 बजे से फिर से होगा धरना, थाना नारखी परिसर में दिया था धरना

➡️लखनऊ: आज कानपुर नगर के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे, वाल्मीकि जयंती पर बिठूर में होगा भव्य कार्यक्रम, योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे सीएम, कानपुर नगर के विकास को मिलेगी नई गति, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, अन्य रहेंगे मौजूद

➡️फतेहपुर: स्कूटी और साइकिल में जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर, बकेवर थाना क्षेत्र के पास हुआ हादसा

➡️बरेली: डिलीवरी बॉय संजय हत्याकांड में कार्रवाई, वांछित अभियुक्त राधे गुज्जर से मुठभेड़, मुठभेड़ में राधे गुज्जर के पैर में लगी गोली, कब्जे से तमंचा, दो कारतूस हुए बरामद, मौके से कृष्णा, राहुल और धीरज गिरफ्तार, रामगंगा नदी किनारे मंदिर के पास हुई मुठभेड़

➡️बस्ती: कोतवाली के पास बोरे में मिला बुजुर्ग, बोरे में अचेत अवस्था में मिला बुजुर्ग, सड़क किनारे पड़े बोरे को कुत्तों ने नोचा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, बुजुर्ग को बोरे में भरकर फेंकने की आशंका, कोतवाली क्षेत्र के अर्बन बैंक के पास की घटना

➡️दिल्ली: मिलन गार्डन में पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा, इमारत पर बन रहा था अतिरिक्त फ्लोर, हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप, NDRF की टीम मौके पर तैनात, मलबा हटाने का काम लगातार जारी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

➡️दिल्ली: दिल्ली के जामिया मामले में बड़ी खबर, सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज, बिना अनुमति कैंपस में प्रवेश का आरोप, यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर कार्रवाई, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे थे सांसद, जामिया कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन जारी, छात्र संघ की बहाली की मांग, अनुशासनात्मक कार्रवाई रद्द करने की मांग

➡️लखनऊ: श्रद्धालु बनकर मंदिर पहुंची महिला ने की चोरी, मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र चोरी किया, मूर्ति की नथ भी लेकर फरार हुई महिला, आरोपी महिला की पहचान में जुटी पुलिस

➡️आगरा: आगरा में MLC चुनाव को लेकर बड़ी खबर, तीन मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान, सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान, शाम 4 बजे तक चलेगी वोटिंग, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान, खेरागढ़, फतेहाबाद और सैंया में दोबारा मतदान, मतदान केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

➡️बरेली: मंत्री रेखा आर्या, गिरधारी लाल साहू का विवाद चर्चा में, उत्पीड़न के आरोपों के बीच गिरधारी के फरार होने की सूचना, 800 करोड़ की ओमेक्स आवासीय परियोजना पर भी सवाल, गिरधारी की साझेदारी वाली परियोजना पर लग रहे कयास, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराया था मुकदमा, उत्पीड़न, एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई, कंपनी के निदेशक पद से फर्जीवाड़ा कर हटाने का भी आरोप, रियल एस्टेट कारोबार में कानूनी अड़चनें आने की आशंका, मंत्री से विवाद के बाद पप्पू गिरधारी की संपत्तियां चर्चा में, बरेली-सीतापुर हाईवे पर स्थित फार्म हाउस भी सुर्खियों में

➡️मेरठ: एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किया फेरबदल, पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल, 26 थानों के प्रभारी बदल दिए गए, पांच दारोगाओं को चौकी का चार्ज सौंपा, सात चौकी प्रभारियों को थानों की कमान मिली, देहात स्वाट टीम के प्रभारी की तैनाती की गई, टीपीनगर थाने में भी दारोगा की तैनाती हुई, 3 इंस्पेक्टरों को दूसरे जनपदों में रिलीव किया, दो इंस्पेक्टर और दो दारोगा लाइन हाजिर, आदेश जारी होने के बाद वायरलेस सेट पर दिए निर्देश, दो दिन बाद नए तैनाती चार्ज ग्रहण करेंगे अधिकारी, 86 इंस्पेक्टर होने के बावजूद कई थानों की कमान दी, खरखौदा थाना प्रभारी समयपाल को कोतवाली की जिम्मेदारी, कस्बा चौकी प्रभारी अजय बने खरखौदा थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर पंकज को किठौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया, किठौर से इंस्पेक्टर सुबोध को दूसरे जनपद भेजा गया

➡️रायबरेली: चलती कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, शहर कोतवाली क्षेत्र के राना नगर की घटना

➡️गोंडा: RPF ने तीन नाबालिग बच्चियों को बचाया, माता-पिता की डांट से नाराज थीं तीनों बच्चियां, ट्रेन से हरियाणा जा रही थीं तीनों बच्चियां, सूचना मिलते ही RPF ने की तत्काल कार्रवाई, तीनों बच्चियों को चाइल्ड लाइन टीम को सौंपा

➡️रायबरेली: खेत में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई का मामला

➡️देवरिया: पोखरे में डूबने से मासूम की मौत, परिवार के साथ पूजा करने गया था, डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया, सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला की घटना

➡️गाजियाबाद: पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में गांजा तस्कर राहुल को लगी गोली, दो अन्य साथी अभय और तुषार गिरफ्तार, पुलिस ने 33 किलो गांजा किया बरामद, बरामद गांजे की कीमत 15 लाख रुपये, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

➡️देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने शुरू की चुनावी तैयारियां, आगामी 2027 चुनाव को लेकर UKD का मंथन, कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचे, चुनावी रणनीति को लेकर किया विचार-विमर्श, क्षेत्रीय अस्मिता सहित कई मुद्दों पर की चर्चा, गठबंधन की संभावनाओं को तलाशने पर चर्चा
————————————————————————————

Taza Khabar