अब्दुल जब्बार
अयोध्या06दिसम्बर24*सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षीकोत्सव मे नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया मन्त्रमुग्ध
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के सिटी पब्लिक स्कूल मे हुए वर्षीकोत्सव मे नन्हे मुन्ने बच्चों की थिरकन जहा तक लोगो को मन्त्र मुग्ध किये रही वही विविध कार्यकर्मो की प्रस्तुति से आयोजन परिसर इंद्रधनुषी छटा से सराबोर रहा।खो खो, कबड्डी, ड्रिल, परेड, रस्सा कसी,शिक्षा की महत्वता, जमपिंग,महिला शशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया व डिजिटल इंडिया पर आधारित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने रहे।
स्कूल के सेक्रेटरी डाक्टर मासूमा क़ासिम ज़ैदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और कहा की ईश्वर ने सर्व प्रथम यही सन्देश दिया है अपने बन्दों को इकरा यानि पढ़, ईश्वर ने रोजा, नमाज, या जकात का जिक्र सर्वप्रथम नही किया सिर्फ पहला सन्देश यही आया की पढ़ो। इसीलिए अभिभावको को अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा व परवरिश पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्यूकि कहा जाता है माँ बच्चों की प्रथम पाठशाला है और छोटा बच्चा अपनी माँ के आचरण व व्यवहार से ज्यादा प्रभावित होता है।कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें अलग ही उत्साह नजर आया। इस बीच कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य आसमा हुसैन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया और उन्होंने कहा कि इसीलिए बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रत्येक स्कूल मे इस तरह के आयोजन की जरुरत है।उन्होंने कहा की शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता वह अपने सम्पूर्ण जीवन काल मे समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है।उप प्रधानाचार्य मसूद अहमद ने कार्यक्रम मे आये मुख्य अतिथिओ को सम्मानित क़िया व प्रतिभा शाली बच्चों को मुख्य अतिथिओ के माध्यम से मंच पर सम्मानित किया! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं मिस फरह ने कहा की बच्चे देश के भविष्य है ऐसे कार्यक्रम उनमे कुछ करने का जज्बा पैदा करने के साथ ही उनके जेहन मे समसामयिक मसलो की समझ और उनकी प्रतिभा निखारने मे मदद करते है।स्कूल के उप प्रधानाचार्य मसूद अहमद ने अपने सम्बोधन मे कहा की विद्यालय मे पढ़ रहे बच्चों को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है यही कारण है की तेजी से हमारे स्कूल के बच्चों मे सुधार हो रहा है बच्चे जब किसी चीज को देख कर एवं सुनकर पढ़ते है तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है।कार्यक्रम मे एकल, समूह नृत्य के साथ ही नृत्यनाटिका और एकांकी की प्रस्तुति जहा लोगो को देर तक बांधे रही और बच्चों की प्रस्तुति ने लोगो को आकर्षित किये रही व बीच बीच मे तालिओं की गड़गड़ाहट बच्चो का उत्साह बढ़ाती रही।वही प्रिंसिपल आसमा हुसैन ने विद्यालय का वार्षीकोत्सव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और शैक्षणिक एवं सहपाठचर्या सम्बन्धी गतिविधियों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाये सहित सैकड़ो अभिभावक गढ़ मौजूद थे।इस रंगारंग कार्यक्रम मे क्लास 6 की जिरम फातमा, इरम, कनीज़ फातमा,उम्मे कुलसुम, जीनत, आइशा, राबिया, हिबा, मरयम, दिव्यांशिका, सारा, वर्तिका, आदि बच्चों सहित सैकड़ो बच्चों ने शिरकत क़िया व अंत मे राष्ट्रीय गान के साथ सभी शिक्षकों ने मंच से कार्यक्रम का समापन किया।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,