झांसी19अक्टूबर22*बीस वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत।
उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम निमौनी निवासी माया देवी पुत्री कल्लू कुशवाहा ( 20) घर में भाभी के साथ अकेली थी। और परिजन खेत पर मूंगफली की थेसिग कराने खेत पर गए हुए थे। तभी मंगलवार की रात्रि 9 बजे के आसपास मुहल्ले वालों ने पडौसी के घर से आग की तेज लपटें जलती हुई देखी जिसकी सूचना तहसील प्रशासन व संबंधित थाना पुलिस को दी गई। जिससे मऊरानीपुर से एसडीएम मृत्युंजय नारायण मिश्रा एवं उलदन थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया मौके पर जा पहुंचे। लेकिन जबतक माया देवी की आग से जलकर मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली विवेक सिंह भी मौके पर जा पहुंचे। बताया गया कि जिस घर में आग लगी हुई थी उसमें तेज लपटों के बीच आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को तहसील मुख्यालय से बुलाया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वही थाना पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर विच्छेदन के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*