झांसी 27 नवंबर । गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की डेढ़ करोड़ कीमत की जमीन की हुई कुर्की।
सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव की करोड़ों की जमीन की कुर्की हुई है। यह अवैध जमीन नवाबाद थानान्तर्गत करगुवांजी में है।
मालूम हो कि पिछले महीने से पूर्व विधायक दीपक यादव, हिस्ट्रीशीटर लेखराज यादव को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के प्रयास की साजिश के आरोप में पकड़े गये थे इसके बाद उन्हें झांसी जेल भेज दिया गया था। तभी से पूर्व विधायक की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर और तहसीलदार ने भारी पुलिस बल के साथ करगुवांजी पहुंचे। जहां उन्होंने डुगडुगी पिटवाई और जमीन की कुर्की की गई।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,