झांसी 17 अक्टूबर 2022*मऊरानीपुर तहसील प्रशासन के द्वारा आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
आगामी दीपावली पर्व को लेकर पटाखों से होने वाली कोई भी अप्रिय घटना ना हो। इसके लिए सोमवार को मऊरानीपुर तहसील प्रशासन के द्वारा आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर मृत्युंजय नारायण मिश्रा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चौरसिया के द्वारा मऊरानीपुर नगर में विभिन्न आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। तो वहीं गोदामों का भी निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा किया गया। साथ ही समस्त आतिश वालों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही मौके पर जरूरी निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी के द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली विवेक सिंह के साथ कस्बा बंगरा में स्थित पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया गया। साथ ही दिशा-निर्देशों से आतिशबाजी को अवगत कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी उल्दन अजमेर सिंह भदौरिया चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह अग्निशमन प्रभारी नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कानपुर,9 मई 2026*पनकी में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान
नई दिल्ली9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
कौशांबी ९ मई २६*तेज रफ्तार डीसीएम ने बच्ची को मारी टक्कर मौके पर मौत*