April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जोधपुर15अप्रैल*महान वैज्ञानिक जेकारिस जेनसन की स्मृति में लैब टेक्नीशियन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया*

जोधपुर15अप्रैल*महान वैज्ञानिक जेकारिस जेनसन की स्मृति में लैब टेक्नीशियन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया*

जोधपुर15अप्रैल*महान वैज्ञानिक जेकारिस जेनसन की स्मृति में लैब टेक्नीशियन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया*

महान वैज्ञानिक जकारिस जेनसन की स्मृति में अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ, जिला शाखा जोधपुर की तरफ से महात्मा गाँधी अस्पताल में पहली बार लैब टेक्नीशियन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संवर्ग के वरिष्ठ एवँ युवा साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माइक्रोस्कोप के जनक महान वैज्ञानिक जकारिस जेनसन की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ की गई।
संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव एवँ जिलाध्यक्ष मुकेश देवड़ा ने बताया कि लैब टेक्नीशियन दिवस का प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर के ऑडिटोरियम में चिकित्सा मंत्री श्रीमान परसादी लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ साथी श्री लक्ष्मण जी मारू, श्री गोविंद सिंह भाटी, श्री मोहनलाल जी टाडा, श्री मूलचंद पंवार, श्रीमती रानी जी राठौड़, श्री अंकित परिहार, श्री भीमसेन प्रजापत, श्री रोहित तँवर ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में 35 से अधिक साथियों ने भाग लिया। इस सुअवसर पर महात्मा गाँधी अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया गया। इसी कार्यक्रम के साथ जिला कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें सरकार के समक्ष संवर्ग की लंबित माँगों पर चर्चा की गई।

Taza Khabar