August 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर25अगस्त2026*कुड़वार-नौगवांतीर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और जलभराव से दुर्घटना का खतरा*

सुल्तानपुर25अगस्त2026*कुड़वार-नौगवांतीर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और जलभराव से दुर्घटना का खतरा*

सुल्तानपुर25अगस्त2026*कुड़वार-नौगवांतीर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों और जलभराव से दुर्घटना का खतरा*

सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट यूपीआजतक

सुल्तानपुर*-कुड़वार* -कुड़वार से नौगवांतीर जाने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरा बरसात का पानी हादसों को खुला न्योता दे रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतापपुर, भंडरा, लोनीखार और मायंग समेत आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा खतरा रात के समय बना रहता है। जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित होने के साथ वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
सवाल यह है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों? यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई और कोई दुर्घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की

Taza Khabar