छतरपुर21अगस्त*ग्राम पंचायत ललौनी में सरकार के खिलाफ आक्रोश:
रसोईया भाटन राधे नगर गांव में नही सड़क बरसों से पैदल चलने को मजबूर*
*पंकज पाराशर छतरपुर✍️*
बुंदेलखंड में आज भी सड़कों का अभाव है, छतरपुर जिले में ग्राम पंचायत ललौनी के रसोईया भाटन राधे नगर गांव में नही सड़क, बरसों से पैदल चलने को मजबूर है l ग्राम पंचायत ललौनी के अंतर्गत आने वाले गांव रसोईया भाटन राधे नगर में सड़क मार्ग का अभाव है l इस गांव में जाने के लिए ग्रामीण जन ढडाडी गांव से सड़क मार्ग से पैदल जाते हैं l ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है l सीएम हेल्पलाइन यहां मजाक बना है, सड़क की मांग को लेकर लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की किंतु कोई समाधान नहीं किया गया l यहां के ग्रामीणों द्वारा हजारों शिकायते करने के बाद भी सड़क नही बनी l यह मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना से भी जुड़ा किंतु फिर भी सड़क नहीं बनाई गई l लोगों ने सड़क बनाने की मांग की है l

More Stories
लखनऊ12अगस्त 26* कल 11 अगस्त को खेत मे दवा डालने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत
जयपुर12अगस्त26*सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया
चंडीगढ़12अगस्त26*चंडीगढ़ में 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम,पाकिस्तान से आए हथियार लेकर गुरुग्राम जा रहे 3 बदमाश गिरफ्तार