ग्वालियर23अप्रैल*क्राइम ब्रांच एवं थाना कम्पू पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*
ग्वालियर से एसएस चौधरी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
*पंजाब किंग्स एवं मुम्बई इण्डियन आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे सट्टेबाज को थाना कम्पू क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा*
🔴 *पकड़े गये सटोरिया से एक आईफान-12 एप्पल कंपनी, नगदी तीन सौ रूपये नगद किये जप्त, मोबाइल में मिला लगभग पांच लाख का हिसाब-किताब।*
ग्वालियर 23.04.2023 – *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर जिले में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। कल दिनांक 22.04.2023 को रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कम्पू क्षेत्रान्तर्गत तोमर नर्सिंग होम के पीछे सुदर्शन बिहार कालोनी की गली में एक सटोरिया मोबाइल पर पंजाब किंग्स तथा मुम्बई इण्डियन के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से *अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया* द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान* से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना कम्पू पुलिस की संयुक्त टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़के.एम.,भापुसे, डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय एवं सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक दीपक यादव के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान थाना कम्पू क्षेत्रान्तर्गत तोमर नर्सिंग होम के पीछे सुदर्शन बिहार कालोनी के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो उन्हे वहां एक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया जो मोबाइल चला रहा था। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उक्त संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सर्तक खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को ग्राम शेरपुरा तहसील भर्तना थाना बकेवर जिला इटावा उ0प्र0 हाल सुदर्शन बिहार कालोनी गुढ़ी गढ़ा का नाका कम्पू का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से जब आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें पंजाब किंग्स तथा मुम्बई इण्डियन के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर लिंक के माध्यम से अन्य लोगों को लिंक भेजकर सट्टा खिलवाना पाया गया एवं उसके पास मिले मोबाइल में आईपीएल का सट्टा खिलवाने के लिए hub92.in व lioncric.in नाम से आईडी खुली हुई पाई गई। पकड़े गये सटोरिया के द्वारा लोगों से पैसे लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच की हार जीत पर दाव लगवाकर अवैध लाभ कमाना स्वीकार किया गया तथा उसके ग्वालियर में लगभग 98 क्लाइंट है जो कि ऑनलाईन खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से एक आईफान-12 एप्पल कंपनी का नीले रंग का मोबाइल, नगदी तीन सौ रूपये जिसेे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये सटोरिया से मिले मोबाइल को चेक करने पर उसमें लगभग पांच लाख रूपये का हिसाब-किताब भी मिला। उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना कम्पू में अप0क्र0 172/23 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
*बरामद मशरूका*:- एक आईफोन-12 एप्पल कंपनी का नीले रंग का मोबाइल, नगदी तीन सौ रूपये।
*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी कम्पू निरी. दीपक यादव क्राईम ब्रांच टीम- प्र0आर0 अर्चना सिंह, आरक्षक भानु प्रताप, प्रदीप यादव एवं थाना कम्पू टीमः- सउनि गोपाल सिंह व थाना कम्पू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
लखनऊ15मई2६ * डॉ. सोमेंद्र तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौधरी सुनील गुर्जर ने लखनऊ पहुंचकर दी शुभकामनाएं”
पूर्णिया बिहार 14 मई 26 पूर्णिया में 15 मिनट का ब्लैकआउट सफल, सायरन से दहला शहर आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़
पूर्णिया बिहार 15 मई 26 लखना पंचायत मनरेगा विवाद: ग्रामीणों ने मुखिया अनवर के समर्थन में खोला मोर्चा