ग्वालियर12मई23*क्राईम ब्रांच एवं थाना बहोडापुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*
*आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे एक सट्टेबाज को पुलिस ने बहोड़ापुर के सागरताल रोड से पकड़ा*
🔴 *पकड़े गये सटोरिया से ग्यारह हजार रुपये नगद, एक बीबो कंपनी का मोबाइल किया जप्त।*
ग्वालियर 12.05.2023 – *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर जिले में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11.05.2023 की रात को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत सागर ताल रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति राजस्थान रॉयल एवं कोलकाता नाईट राइडर के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से *अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे* एंव *अति0पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया* द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बहोडपुर पुलिस की संयुक्त टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिये पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़के.एम.,भापुसे, सीएसपी ग्वालियर/डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं इंचार्ज थाना प्रभारी बहोडापुर उनि0 पप्पू यादव के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान सागर ताल रोड पुलिया के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर मुझे कर पहुंचकर देखा तो एक संदिग्घ व्यक्ति मोबाइल चला रहा था। जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया पुलिस द्वारा भाग रहे संदिग्ध को घेरकर पकड लिया गया। पूछताछ करने पर उसने स्वंय को छोटा बाजार कपूर बाबा के पास ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकडे गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 11000/- रूपये नगद तथा 01 बीबो कंम्पनी का मोबाइल मिला मोबाइल को खोलकर देखने पर 99exch.net नाम से आईडी खुली हुई पाई गई, जिसके माध्यम से वह व्यक्ति राजस्थान रॉयल एवं कोलकाता नाईट राइडर के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिया के द्वारा लोगों से पैसे लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच की हार जीत पर दाव लगवाकर अवैध लाभ कमाना स्वीकार किया गया। पकड़े गये सटोरियों के खिलाफ थाना बहोडापुर में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
*बरामद मशरूका:-* 11000/- रुपये नगद एवं एक बीबो कंपनी का मोबाइल, जप्त किया गया।
*मुख्य भूमिका:-* *क्राईम ब्रांच टीम-* थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, सउनि0 दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर0 मुकेश सिंह चौहान, दिनेश राजावत, विकाश सिंह, आर0 योगेन्द्र सिंह तोमर, हरिओम व्यास
*सराहनीय भूमिका:-* इंचार्ज थाना प्रभारी बहोडापुर उनि0 पप्पू यादव, प्र.आर0 मानपाल धाकड, आर0 अवधेश त्यागी।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम