[19/10, 6:36 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda:
*जलनिगम विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने हेतु खुदाई कर अभी तक नहीं शुरू की जलापूर्ति, ग्रामीण परेशान*
( ब्लाक कर्नलगंज के ग्राम कर्नलगंज ग्रामीण का है मामला, प्रधान प्रतिनिधि मो०अहमद ने डीएम को पत्र देकर शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने की मांग)
कर्नलगंज, गोंडा । तहसील व ब्लॉक मुख्यालय कर्नलगंज अन्तर्गत ग्रामपंचायत कर्नलगंज ग्रामीण के कई मजरों में जिम्मेदार जल निगम विभाग द्वारा पाईप लाईन बिछाने हेतु खुदाई कर काम अधूरा छोड़ दिये जाने और जलापूर्ति अभी तक शुरू ना किये जाने की समस्या के संबंध में प्रधान प्रतिनिधि मो० अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत कर्नलगंज ग्रामीण विकास खंड कर्नलगंज का है,जहां ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुचारू रूप से जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति जल निगम द्वारा मनमाना रवैया अपनाते हुए घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिसके संबंध में प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में अवगत कराया है कि ग्रामीणों को स्वच्छ जलापूर्ति उपलब्ध कराने हेतु ग्रामपंचायत कर्नलगंज ग्रामीण के कई मजरों में जलनिगम विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए दो वर्ष पूर्व खुदाई कर सड़क को खराब करके छोड़ दिया गया है जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनने के साथ ही पाइपलाइन लीकेज से ग्राम में विकास कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। वहीं ग्रामवासियों को जलापूर्ति भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जिससे ग्राम में स्थित टूटी फूटी सड़कों को बनवाने एवं ग्रामीणों की सुविधा के लिए शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराया जाना नितांत आवश्यक है।
प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से उपरोक्त सम्पूर्ण समस्या का त्वरित निस्तारण कराकर शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
[19/10, 6:37 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *महिला की निजी भूमि पर दबंगो द्वारा जबरन छप्पर रखने की डीएम से हुई शिकायत, कार्रवाई की मांग*। कर्नलगंज, गोंडा । थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कादीपुर में एक महिला के घर के सामने की भूमि पर सहन से सटाकर दबंगो द्वारा जबरन छप्पर रखने व मना करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र पत्र देकर पीड़ित महिला ने उसके भूमि से विपक्षी का छप्पर हटवाने एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला ग्राम कादीपुर कोतवाली कर्नलगंज का है। जहां की निवासिनी पीड़ित महिला सुमन पत्नी लवकुश ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि विपक्षी राजेन्दर पुत्र श्रीराम,मोनू पुत्र राजेन्दर निवासी ग्राम कादीपुर ने जबरन प्रार्थिनी के घर के सामने उसकी भूमि पर सहन से सटा करके पुराना छप्पर रख लिया है। प्रार्थिनी ने जब रोका तो विपक्षी ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिससे पीड़ित महिला ने उक्त संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थनापत्र देकर प्रार्थिनी की भूमि से विपक्षी का छप्पर हटवाने एवं कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories
सुल्तानपुर24जुलाई26*कांवड़ यात्रा व आगामी त्योहारों को लेकर कुड़वार थाने में पीस कमेटी की बैठक
अयोध्या24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पंजाब24जुलाई26*पंजाब में पेपर लीक*पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद ने (AAP) सरकार और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला