औरैया19अक्टूबर*बीईओ संघ की कार्यकारिणी का गठन, कृपां शंकर अध्यक्ष व सुधीर गुप्ता बने महामंत्री*
*ककोर,औरैया।* सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के ऑफिस में जनपद के सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई , जिसमें जनपद औरैया में निरीक्षक संघ( खंड शिक्षा अधिकारी संघ) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में खंड शिक्षाधिकारी सहार कृपांशंकर यादव को अध्यक्ष, औरैया सदर की खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री सपना सिंह को उपाध्यक्ष महिला तथा औरैया ग्रामीण के खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार को उपाध्यक्ष पुरूष बनाया गया। इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारी एरवाकटरा सुधीर गुप्ता को महामंत्री तथा खंड शिक्षा अधिकारी भाग्यनगर रविकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, बीईओ अजीतमल अवधेश कुमार सोनकर को प्रचार मंत्री (मीडिया), बीईओ विधूना अवनीश यादव को उपमंत्री, बीईओ अछल्दा दीपक कुमार को संघठन मंत्री बनाया गया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार पांडेय को इकाई का संरक्षक नामित किया गया है।
*ग्राहकों ने सर्राफा की दुकान पर की टप्पेबाजी*
*औरैया।* शहर के खाटू श्याम मार्केट में मंगलवार को एक सर्राफा की दुकान पर एक महिला व पुरुष आया। वह लोग काफी देर सोने के जेवरात देखने के बाद सोने के आभूषण छिपाकर चले गये। उसी समय सामान रखते समय दुकानदार ने घटना को सीसीटीवी में देखकर जान लिया। दुकानदार ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के दिबियापुर रोड स्थित खाटू-श्याम मार्केट में सर्राफा कारोबारी विपिन मित्तल ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनकी दुकान पर एक पुरूष व एक महिला जेबरात खरीदने आई। जहां उन्होंने दुकान पर काफी देर तक आभूषण देखे। इस बीच उन लोगों ने चुपचाप से सोने के आभूषण अपने मौजे में दबा लिए। फिर कोई भी पसंद न आने की बात कहकर वह उठकर बहुत तेजी के साथ दुकान से निकल गए। उनके जाने के बाद सभी आभूषणों को तिजोरी में रखने के दौरान जब गिनती की तो आभूषण कम मिले। टप्पेबाजों की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जब सीसीटीवी देखा तो टप्पेबाजी होने की हकीकत पता चली। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*