कौशाम्बी6अक्टूबर*सूरज गुप्ता के हत्यारों की जल्द हो गिरफ्तारी–भोजवाल*
*कौशाम्बी* मैनपुरी में सूरज गुप्ता भोजवाल की निर्मम हत्या कर दी गयी जिसमे कार्यवाही ना होने पर भोजवाल महासभा कौशांबी ने पदाधिकारियो ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दे कर उचित कार्यवाही व मुआवजे की मांग की है आपको बता दें कि जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के ग्राम वीरपुर खास निवासी चंद्रपाल गुप्ता भोजवाल का बेटा सूरज भोजवाल उम्र लगभग 16 वर्ष कक्षा दसवीं का होनहार छात्र था जिसकी कुछ दबंगों ने पीट-पीटकर 27 सितम्बर को निर्मम हत्या कर दी थी जिसमें अभी तक क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी जिससे भुर्जी भोजवाल सेवा संस्थान कौशांबी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कौशांबी कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्य योगी नाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा है सूरज गुप्ता भोजवाल के हत्यारों को सजा दिलाने वा आर्थिक सहायता मुआवजे की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया है इस मौके पर गुरु प्रसाद गुप्ता भोजवाल जगदीश गुप्ता भोजवाल रोहित गुप्ता भोजवाल अरुण गुप्ता भोजवाल अरविंद गुप्ता भोजवाल ज्ञानचंद भोजवाल, पवन गुप्ता शिवरतन गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता सुधीर गुप्ता सुशील गुप्ता, पिंटू गुप्ता सहित काफी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*