कौशाम्बी31जुलाई24*बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए काजू गांव से सैकड़ो भक्त गए बैजनाथ धाम*
*कौशाम्बी।* चरवा के काजू गांव से बुधवार को सैकड़ों की संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्त भगवा वस्त्र धारण कर सावन के इस पवित्र माह में गंगा का पवित्र जल लेकर भगवान शंकर का अभिषेक करने बाबा बैजनाथ धाम के लिए काँवरिया रवाना हुए। डीजे की थाप पर भक्ति गाने पर नाचते गाते भक्तो के इस आयोजन में पूरा गांव सम्मालित हुआ। पिछले कई सालों से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए ये भक्त सैकड़ों की संख्या में हर साल जलाभिषेक करने जाते हैं और लौटने के बाद पूरा गांव मिलकर एक बड़े और भव्य भंडारे का आयोजन भी करता है जिसमे हजारों की संख्या में भक्त शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस यात्रा में मुख्य रूप से काजू गांव के लाल चंद्र केशरवानी छत्रधारी केशरवानी प्रेम चंद्र केशरवानी अरुण कुमार केशरवानी सत्यम केशरवानी प्रितेंद्र केशरवानी रवि प्रजापति अजीत साहू मान सिंह ठाकुर नंकेश सिंह राजकरण यादव अतुल केशरवानी आयुष बबलू सिंह परानू चक चांगगू चक पप्पू चौरसिया मुंशी वर्मा अल्लू केशरवानी अनिल सोनी सुनील यादव छेदी सिंह और आकाश प्रजापति जितेंद्र गुप्ता अनुराग कुमार आदि लोगों का प्रमुख योगदान रहता है इन्ही लोगों के नेतृत्व में इस यात्रा का संचालन किया जाता है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर26* पुलिस दीदी की अनोखी पहल – स्कूल, कॉलेज और भीड़ वाले इलाकों में सतत गश्ती शुरू
पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*दिल्ली में सीमांचल की गूंज /कसबा विधायक नितेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की खास मुलाकात
कानपुर4अक्टूबर 26*पत्रकारों पर मुकदमों और दबाव का मामला, निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग