हरदोई4 अक्टूबर 26*-बिलग्राम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौके पर मौत, पुत्री गंभीर*
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिता अपनी बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल पुत्री को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिलग्राम कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
More Stories
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26**उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*