कौशाम्बी 4 अक्टूबर 26*लॉर्ड बुद्धा कप सीजन-4 के फाइनल में मुख्य अतिथि रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर*
*कौशाम्बी।**मंझनपुर क्षेत्र के रिजवी कॉलेज ग्राउंड, करारी में आयोजित लॉर्ड बुद्धा कप सीजन-4 के फाइनल मैच में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने फाइनल मैच का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के समापन के बाद उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में आयोजक समिति, खिलाड़ी, खेलप्रेमी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26**उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*