कौशाम्बी06दिसम्बर23*शोषितों वंचितों मजलूमों के हकों की लड़ाई लड़ते रहे बाबा साहब- प्रीतम पटेल*
*कौशाम्बी।**संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद समाज सेवी नेता प्रीतम पटेल ने कहा कि शोषितों, वंचितों, मजलूमों के हकों की लड़ाई हमेशा बाबा साहब लड़ते रहे। प्रीतम पटेल ने मनौरी में डॉ० भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर 68 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनके जीवन संघर्ष को याद करने के बाद उक्त बातें कही।
प्रीतम पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अम्बेडकर साहब हमेशा से शोषितों वंचितों मजलूमों के हक व अधिकार की लड़ाई सामंतों से लड़ते रहे और सबको वह बराबरी का अधिकार दिलाना चाहते थे। आगे उन्होंने कहा कि आरएसएस गैर-बराबरी का समाज बनाती है। भाजपा उसी एजेण्डा को लेकर चलती है। वह उन्मादी समाज का निर्माण कर रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए हम लोग संघर्ष जारी रखेंगे। प्रीतम पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने संविधान की मूलभूत संरचना के साथ अपने हर फैसाले में खिलवाड़ किया है।
उन्होंने कहा कि समता मूलक समाज के लिए बाबा साहेब की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। बाबा साहब ने ऐसे समाज का सपना देखा था जिसमे गैर बराबरी और भेदभान का स्थान न हो आज के हालातों से डरने वलों को बाबा साहब का संघर्ष याद करना चाहिए, इससे जरूर रास्ता मिलेगा और परिवर्तन होगा। लोगों को संबोधित करते हुए समाज सेवी प्रीतम पटेल ने कहा कि बाबा साहब का संविधान न होता तो गरीब का बेटा कभी बड़े पदों तक नहीं पहुंच पाता इस अवसर पर बृजेश्वर सिंह ,अरुण पटेल, प्रशांत पांडेय ,मोनू ,संदीप मिश्रा ,नंद लाल सहित तमाम लोगों ने अपने विधार रखें।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*