*ब्रेकिंग न्यूज*
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी ज़िलों में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अंतर्गत अगस्त 2026 का खाद्यान्न वितरण 5 से 18 अगस्त के मध्य कराए जाने का आदेश निर्गत किया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा योजनांतर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से 5 वर्षों हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में फील्ड स्तरीय क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथियों में सभी पात्र लाभार्थियों को बिना किसी शुल्क के आवंटित गेहूँ एवं चावल का वितरण सुनिश्चित करें।
More Stories
नई दिल्ली 21 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
इलाहाबाद21सितंबर 26*इलहाबाद हाई कोर्ट की अवमानना की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
लखनऊ 21सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*