कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*
कानपुर देहात*जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में सुरेंद्र कुमार कौशल अधिशासी अभियंता समन्वयक अधिकारी बाढ़ सिचाई खंड कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद कानपुर देहात में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से तहसील माती स्थित कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड कानपुर देहात में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पुनः सक्रिय किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। सोमवार व बृहस्पतिवार को लाल बहादुर, सींच पर्यवेक्षक (मोबाइल: 9838143312) तथा नरेंद्र वर्मा, चपरासी (मोबाइल: 9450141655), मंगलवार व शुक्रवार को प्रियांशु शुक्ला, कनिष्ठ सहायक (मोबाइल: 7985736261)तथा ब्रजभान, बेलदार(मोबाइल: 9793477069), बुधवार व शनिवार को रजनीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 6307955886), कैलाश नारायण, धावक (मोबाइल: 9956894712) तथा रविवार को विजय निषाद, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 8808948965) एवं अरविन्द कुमार, मेट (मोबाइल: 9839749236) की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दिवस पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन में समन्वय बनाए रखेंगे।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
लखनऊ 02.08.2026*चेहल्लुम जुलूस के दृष्टिगत भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा