June 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*एसपी ने की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान हेतु दिए निर्देश*

कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*एसपी ने की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान हेतु दिए निर्देश*

कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*एसपी ने की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान हेतु दिए निर्देश*

*कौशाम्बी।* पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में दिनांक 07.04.2026 को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए,जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए,जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।

Taza Khabar