कौशाम्बी 7 अप्रैल 26*62 करोड रुपए खर्च करके नगर पालिका मंझनपुर का कराया गया विकास*
*कौशाम्बी।* नगर पालिका परिषद मंझनपुर में विकास कार्यों के लिए सरकार से 66 करोड रुपए की रकम मिली थी नगर पालिका के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी और अधिशासी अधिकारी ने सभासदों के प्रस्ताव पर नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में रोड और नाली निर्माण में 30 करोड रुपए खर्च करके नगर पालिका का विकास किया है इसी तरह से नगर पालिका ने पेयजल आपूर्ति में 15 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर दी है नगर पालिका में विद्युतीकरण के नाम 6 करोड रुपए की रकम नगर पालिका ने खर्च कर दी है जिससे नगर पालिका में चारों तरफ विद्युतीकरण दिखाई पड़ रहा है नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण में भी 5 करोड रुपए की रकम नगर पालिका ने खर्च कर दी है तालाबों के सौंदर्यीकरण में भी नगर पालिका ने 6 करोड रुपए की रकम खर्च कर दी है नगर पालिका ने 62 करोड रुपए की रकम खर्च कर नगर पालिका क्षेत्र को सुंदर व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया है वर्तमान में नगर पालिका के पास चार करोड रुपए की रकम अवशेष बची है जिसकी कार्य योजना बनाकर आगे नगर पालिका के विकास में खर्च किए जाएंगे मंगलवार को नगर पालिका की बोर्ड की बैठक आयोजित थी जिसमें नगर पालिका में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी अधिशासी अधिकारी ने सभासदों व अन्य लोगों को दी है

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां