कौशाम्बी 1 मार्च 26*थाना पुलिस चौकियों में पुलिस कर्मियों ने चलाया साप्ताहिक स्वच्छता अभियान*
*थाना व कार्यालय परिसरों में पुलिस कर्मियों द्वारा श्रमदान कर की गई साफ-सफाई*
*कौशांबी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में पुलिस कर्मियों द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर,कार्यालय भवन,अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना,हवालात एवं आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की गई। पुलिस कर्मियों द्वारा कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। एसपी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ,अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना है। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों को सदैव साफ-सुथरा रखा जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

More Stories
कौशाम्बी 16 अप्रैल 26*अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी*
नई दिल्ली16 अप्रैल 26*जनगणना एवं परिसीमन के पूर्व ही सरकार नारी बंदन शक्ति अधिनियम को नजरन्दाज कर रही है – डिम्पल यादव
देहरादून 16 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तराखण्ड की कुछ महत्वपूर्ण खबरें