April 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

IMG-20260209-WA0335

कौशाम्बी 1 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें 

कौशाम्बी 1 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें 

 

[01/03, 21:00] +91 99562 82731: *दो बच्चों के साथ गायब हुई विवाहिता*

*साले ने अपने बहनोई पर बहन व दो बच्चों को गायब करने का लगाया आरोप*

*कौशाम्बी* जिले की एक विवाहित अपने दो बच्चों के साथ गायब हो गई है,विवाहिता के भाई ने अपने बहनोई पर बहन व दो बच्चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी उपरहर का बताया जा रहा है संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरछा गांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार ने संदीपन घाट थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन सत्यवती प्रजापति की शादी बसेड़ी उपरहार निवासी अनंत कुमार के साथ फरवरी 2018 को हुई थी।सत्यवती प्रजापति की दो संताने हैं जिसमें एक की उम्र लगभग 6 साल है और दूसरे की 2 साल है।उसका बहनोई अनंत कुमार कोई काम धाम नहीं करता है वह केवल शादी विवाह में गाड़ियां चलाने का काम करता है,जिससे उनका घर का खर्च भी नहीं चलता और घर का खर्च चलाने के लिए वह अपनी बहन को हर महीने कुछ ना कुछ खर्चा भी भेजते हैं,तब जाकर उनके घर चलता था

सत्येंद्र ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को उसके जीजा अनंत कुमार ने बताया कि उसकी बहन बच्चों के साथ कही चली गई है।उसने दो दिनों तक खोजा और रिश्तेदारी में पता भी किया लेकिन उसकी बहन व दो बच्चों का पता नहीं चल पाया। जिसके चलते अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए सत्येंद्र कुमार ने अपने बहनोई के खिलाफ बहन सत्यवती व दोनों बच्चे को गायब करने की शिकायत की है।इस मामले में संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव का कहना है शिकायती पत्र मिला है उसके पति को थाने बुलवाकर पूछताछ के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है,जल्द ही विवाहिता और उसके दो बच्चों को खोज लिया जाएगा।

[01/03, 21:00] +91 99562 82731: *जिला बदर होने के बावजूद घर पर रह रहा था अपराधी*

*पुलिस ने किया गिरफ्तार भेज दिया जेल*

*कौशाम्बी* जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सुनील उर्फ मिथुन पुत्र कन्धई निवासी ग्राम इचौली को जिला बदर करने का आदेश दिया गया था,लेकिन अपराधी युवक जिला बदर की समय सीमा के अंदर अपने घर पर ही रह रहा था,पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया,पुलिस ने लिखापढ़ी कर दोषी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी सुनील उर्फ मिथुन पुत्र कन्धई को जिला मजिस्ट्रेट डाॅ० अमित पाल ने 19 फरवरी को जिला बदर किया था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को नोटिस तामीला कराते हुए अवगत कराया था एवं नियमानुसार डुग-डुगी बजाकर गांव में प्रचार प्रसास किया गया था।

28 फरवरी को कोखराज थाना पुलिस को सूचना मिली कि जिलाबदर अपराधी सुनील उर्फ मिथुन अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी को ग्राम इचौली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर गुण्डा गर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को लिखापढ़ी कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

[01/03, 21:02] +91 98391 01290: *दो वारण्टी अभियुक्तों को सराय अकिल पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस ने मु0अ0सं0 62/2007 धारा 60(2) आवकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अमरनाथ पुत्र मोहनलाल निवासी फकीराबाद थाना सराय अकिल व मु0अ0सं0 457/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त हर्ष उर्फ हर्षित पुत्र मख्खनलाल निवासी फकीराबाद पावर हाउस कस्वा व थाना सराय अकिल को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

[01/03, 21:02] +91 98391 01290: *148 लीटर अवैध शराब बरामद कर पुलिस ने कराया 07 कुंतल लहन नष्ट*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 01.03.2026 को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर चेकिंग की गयी कार्यवाही के दौरान कुल 04 अभियुक्तों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गयी एवं लगभग 4.से 5 कुंतल लहन नष्ट कराया बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई हैं।इसके अतिरिक्त थाना सैनी से 58 ली0 और अवैध शराब बरामद की गयी है और लहन नष्ट कराया इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा कुल 148 ली0 अवैध शराब व लगभग 07 कुंतल लहन नष्ट कराया गया

*
[01/03, 21:20] +91 96486 24949: *दुकान पर कब्जा खाली करवाने से बौखलाया व्यक्ति रचने लगा फर्जी मुकदमे में फसाने की साजिश*

*महेवाघाट कौशांबी*। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जितेंद्र कौशल पुत्र संजय कौशल बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं इनकी चाचा के मकान में बनी दुकान को पुनवार निवासी फूलचंद्र सोनकर पुत्र दुःखी सोनकर ने किराए पर लेकर बर्तन की दुकान खोल रखी थी लेकिन दुकान लेने के बाद ना तो किराया देता था और ना दुकान खाली करने का प्रयास करता था जब मकान मालिक जितेंद्र कौशल के चाचा ने अपने मकान के दुकान को खाली करने का दबाव बनाया तो फूलचंद सोनकर बौखला गया दुकान खाली करवाने के लिए व्यापारियों ने भी जितेंद्र कौशल का समर्थन किया और कब्जा करने वाले फूलचंद सोनकर पर तमाम दबाव बनाने के बाद फूल चंद्र सोनकर से दुकान तो खाली हो गई लेकिन दुकान खाली होने से बौखलाए फूलचंद सोनकर रोज नए-नए ड्रामा करने लगा है मकान मालिक और उसके भतीजे जितेंद्र कौशल सहायक अध्यापक को फसाने के लिए आए दिन शिकायती प्रार्थना पत्र दे रहा है कहानी बनकर पहले दो महिलाओं को भेजा और सहायक अध्यापक को फसाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस की जांच में फूलचंद सोनकर की करतूत उजागर हो गई और महिलाओं ने अपनी शिकायत वापस ले लिया जिससे सहायक अध्यापक बेकसूर साबित हो गया लेकिन इतने में भी फूलचंद सोनकर का मनोबल नहीं टूटा यदि फर्जी ड्रामा रचने वाले फूलचंद सोनकर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया होता और गिरफ्तार करके जेल भेज देती तो फर्जी ड्रामा करने वाले फूलचंद सोनकर का मनोबल टूट जाता दुकान खाली होने के बाद बौखलाए फूलचंद सोनकर ने फिर मकान मालिक और उनके भतीजे सहायक अध्यापक जितेंद्र कौशल के विरुद्ध साजिश रचना शुरू कर दिया है सोने के जेवर गायब करने का आरोप लगाकर पुलिस को फिर शिकायती पत्र देना शुरू कर दिया है इसी बहाने फूलचंद सोनकर आए दिन सहायक अध्यापक जितेंद्र कौशल को और उनके चाचा को गाली गलौज कर रहा है धमकी दे रहा है धन वसूली की बात कर रहा है अब सवाल उठता है कि अपने मकान की दुकान को खाली करवाना कौन सा अपराध है दुकान पर कब्जा करने की नियत रखने वाले फूलचंद सोनकर से दुकान खाली करवाने में पश्चिम शरीरा के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी जितेंद्र कौशल का समर्थन किया था उसके बाद फूलचंद सोनकर के कब्जे से दुकान खाली हुई थी झूठी शिकायती प्रार्थना पत्र देकर सहायक अध्यापक पर आरोप लगाकर एक तरफ उनकी छवि धूमिल की जा रही है दूसरी तरफ कानून व्यवस्था से भी खिलवाड़ किया जा रहा है आखिर दूसरे का मकान कब्जा करने का क्या फूलचंद सोनकर को छूट देना कानून संगत होगा या फिर अपना मकान खाली करवाना कानून संगत होगा मकान खाली करवाने के बाद साजिश रचने वाले फूलचंद के शिकायती पत्र की जांच कर उसे बेनकाब कर फूल चंद्र सोनकर पर कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है वरना इसी तरह झूठा शिकायती पत्र देकर एक तरफ सहायक अध्यापक के परिवार को परेशान करता रहेगा दूसरी तरफ शिकायती पत्र की जांच के दौरान पुलिस भी परेशान होती रहेगी सहायक अध्यापक ने मामले में पश्चिम शरीरा थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर साजिश रचने वाले फूलचंद सोनकर के कारनामे की जांच कर उस पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

[01/03, 21:26] +91 98391 01290: *आगामी त्यौहार होली रमजान के दृष्टिगत डीजे संचालकों की थानों पर हुई बैठक*

*कौशाम्बी।* शासन के कड़े रुख के बाद पुलिस प्रशासन भी अब ध्वनि प्रदूषण और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया हैं। रविवार को जिले के कई पुलिस थानों में डीजे संचालकों के साथ पुलिस ने बैठक कर डीजे के संचालन में शासन के निर्देश का पालन करने का निर्देश दिया है इसी तरह कड़ा धाम कोतवाली परिसर में रविवार को डीजे संचालकों की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने डीजे संचालकों को शासन की गाइडलाइंस का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया।ध्वनि सीमा का पालन डीजे निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक तेज आवाज में नहीं बजाए जाएंगे। रिहायशी इलाकों और साइलेंस जोन का विशेष ध्यान रखना होगा।अश्लील गानों पर पाबंदी रहेगी सार्वजनिक कार्यक्रमों या जुलूसों में किसी भी प्रकार के अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।समय सीमा का ध्यान रखना होगा रात में शासन द्वारा तय की गई समय सीमा के बाद डीजे बजाना अपराध की श्रेणी में आएगा।दोषियों पर एफआईआर दर्ज होगी निर्देशों की अनदेखी करने पर न केवल डीजे जब्त किया जाएगा,बल्कि संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज होगा।शांति व्यवस्था बनाए रखने की थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा कि उत्सव और समारोह की खुशी दूसरों के लिए परेशानी का सबब नहीं बननी चाहिए। उन्होंने संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी जागरूक बनें और ग्राहकों को भी शासन के नियमों के बारे में जानकारी दें।

[01/03, 21:39] +91 99191 96696: *सराय अकिल क्षेत्रांतर्गत चिन्हित होलिका दहन स्थलों का सीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*कौशांबी।* होली पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा थाना सराय अकिल क्षेत्रांतर्गत चिन्हित होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,अग्निशमन संसाधनों,प्रकाश व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए क्षेत्राधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था कायम रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

[01/03, 21:42] +91 98391 01290: *कई दिनों से लगातार थाना पुलिस द्वारा शराब बरामद कर आबकारी विभाग पर मारा जोरदार तमाचा*

*आबकारी विभाग के अधिकारियों की निरंकुशता के चलते जिले में आबकारी विभाग से संबंधित गांजा अफीम चरस और शराब के अवैध धंधे पर रोक नहीं लग रही है*

*थाना पुलिस द्वारा शराब माफियाओ पर कार्यवाही किए जाने के मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों का कौन सा योगदान है*

*कौशाम्बी।* अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाए जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने आबकारी विभाग में अफसरों की तैनाती की है आबकारी विभाग में लंबी चौड़ी फौज तैनात है शराब गांजा अफीम चरस पर कार्यवाही करने के लिए आबकारी विभाग के पास संसाधन है लेकिन आबकारी विभाग के सिपाही से लेकर आबकारी इंस्पेक्टर तक केवल व्यवस्थाओं को खोखला कर धन वसूली तक सीमित रह गए हैं थाना पुलिस द्वारा शराब माफियाओ पर कार्यवाही किए जाने के मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों का कौन सा योगदान है

आबकारी विभाग द्वारा शराब अफीम गांजा पर ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है उसके बाद भी आबकारी अधिकारी केवल तमाशा देखने तक सीमित है जिससे उनकी मनसा पर भी सवाल खड़ा है आबकारी विभाग के अधिकारियों की निरंकुशता के चलते जिले में आबकारी विभाग से संबंधित गांजा अफीम चरस और शराब के अवैध धंधे पर रोक नहीं लग रही है होली पर्व के पूर्व थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर शराब कारोबारियों की कमर तोड़ दी है लगातार पुलिस की कार्यवाही के बाद शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है लेकिन थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किए जाने की इस बात में आबकारी विभाग के अधिकारियों का कौन सा योगदान है पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में तीन दिन के बीच जिले के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा शराब भट्ठियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करके भारी मात्रा में थाना पुलिस ने शराब बरामद की है और भारी मात्रा में थाना पुलिस ने लहन नष्ट कराकर तमाम शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया है जिससे शराब माफियाओं के सामने मुसीबत दिखाई पड़ने लगी है लेकिन सवाल उठता है कि शराब की भट्ठियों शराब की अवैध बिक्री और निर्माण पर कार्यवाही करने के लिए सरकार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते नहीं दिख रहे हैं शराब भट्ठियों पर थाना पुलिस की लगातार कार्यवाही के बाद एक बार फिर आबकारी विभाग पर जोरदार तमाचा पड़ा है लेकिन उसके बाद भी आबकारी विभाग के बेशर्म अफसरों को शर्म नहीं महसूस हो रही है कि उनकी जिम्मेदारी पर पुलिस कार्यवाही कर रही है और आबकारी विभाग के अधिकारी तमाशा देख रहे हैं

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो  मंझनपुर कौशाम्बी* *9838824938*

Taza Khabar