कानपूर नगर 27 जनवरी 2026 *डी-2 गैंग के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी पर फजलगंज थाना क्षेत्र के मील एरिया चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह को डीजीपी का शौर्य सम्मान 🎓..!!
कानपुर (उत्तर प्रदेश )*✍️कानपुर में डी-2 गैंग के सक्रिय और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी अमजद उर्फ बच्चा की सफल गिरफ्तारी पर उपनिरीक्षक पवन प्रताप को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा शौर्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया है।उपनिरीक्षक पवन प्रताप, जो पूर्व में सेंट्रल जोन कानपुर नगर में सर्विलांस प्रभारी रहे हैं और वर्तमान में थाना फजलगंज के मिल एरिया चौकी प्रभारी के रूप में तैनात हैं, ने अपनी टीम के साथ सतर्क सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया।
✍️यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अहम मानी जा रही है और इससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। डीजीपी द्वारा दिया गया यह सम्मान उपनिरीक्षक पवन प्रताप की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्ट पुलिस सेवा का प्रतीक है। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।

More Stories
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*
लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*