जिलाधिकारी अपडेट 15 फरवरी 2023कानपुर नगर
कानपुर15फरवरी*डीएम ने जूही तथा पनकी में निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्रीविशाख जी० ने आज नगर निगमद्वारा जूही स्थित तालाब केजीर्णोद्धार कार्य, पनकी स्थितकूड़ा निस्तारण केंद्र एवं शास्त्री पार्क में कराए जा रहे पाथवे आदि के कार्यो कानिरीक्षण दौरान उपस्थित अधिकारी को निम्न निर्देश दिए |
जूही स्थित निर्माणाधीन तालाब एवं मियावाकी पद्धति सेनगर निगम द्वारा कराए गए वृक्षारोपण के कार्य :-
1- नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता आर के सिंह को तालाब के चारो तरफ स्ट्रीट लाइटलगाने , लोगो के बैठने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए |
2- नगर निगम के जेड०एस०ओ० को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब के चारोतरफ बाहरी क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कराई जाए |
3- नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता आर के सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब कीबाउण्ड्रीवाल से सड़क साईड में प्रकाश व्यवस्था करायी जाए |
4- बाउण्ड्रीवाल में विश्विद्यालय के फाइन आर्ट विभाग केछात्र /छात्राओं माध्यम से आकर्षक वॉल पेंटिंग कराना सुनिश्चित किया जाए |
मियावाकी पद्धति से कराए गए वृक्षारोपण:-
वृक्षारोपण के कार्य काअवलोकन करने हेतु लोगो को कोई असुविधा न हो इसके लिए बीच में तथा चारों तरफ मिटटी कापाथवे बनाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता आर के सिंह को दिए | पनकी स्थित कूड़ा निस्तरण केंद्र का निरीक्षण:-
1- निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिशासी अभियन्ता आरके सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि डम्पिंग यार्डमें रखे अनुपयोगी वाहनों की नियमनुसार नीलामी कराना सुनिश्चित किया जाए |
2 -निरीक्षण के दौरान उन्होंने कूड़ा निस्तारण केंद्र में स्थापित वेस्ट सेग्रीगेशन सिस्टम एवं वेस्ट मटेरियल से बायो डीजलबनाने की प्राणली का अवलोकन किया |
3-उन्होंने अधिशासी अभियन्ता नगर निगम आर के सिंह को निर्देशित करते हुए कहाकि वेस्ट मटेरियल से बायो डीजल प्लांट प्रारम्भ होने से पहले प्लांट में कराई गई बिजली फिटिंग की जांच विधुत सुरक्षा विभाग कराया जाए तथा फायर विभाग से एनओसी प्राप्त किया जाए |
शास्त्री नगर पार्क सौन्द्रीयकरण कार्य :-
1- जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क को बच्चों ,बुजुर्गो तथा युवाओं को ध्याम में रखते हुए जैसे झूले ,ओपन जिम इत्यादि सुविधाए विकसित किया जाए |
2 – जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता नगर निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क में बास्केट बॉल, वॉलीबॉल कोर्ट एवंस्केटिंग रिंक बनाए | निरीक्षण के मा0 विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी, नगरआयुक्त श्री शिवशरप्पा ,अधिशासी अभियन्ता आदि नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे |

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*