कौशाम्बी15फरवरी*जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा*
*लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति न पाये जाने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, खनन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत एव नगर निकायों से सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति एवं सम्बन्धित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खनन अधिकारी को अवैध खनन के विरूद्ध नियमित रूप से कार्यवाही करने सुनिश्चित के निर्देश दियें।
उन्होंने वाणिज्यकर, परिवहन, आबकारी, विद्युत तथा स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारियों कोतहसीलों से समन्वय कर आर0सी0 वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न किये जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत मंझनपुर व चायल, जिला आबकारी अधिकारी एवं सचिव मण्डी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियें जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को आर0सी0 की वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने आर0सी0 वसूली के लिए एक नायब तहसीलदार को नामित करने के भी निर्देश दियें इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई ताकत, डंपिंग यार्ड निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार*
प्रयागराज6अगस्त26* इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा अल्टीमेटम*
मथुरा 6 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*