*कानपुर नगर, दिनांक 19 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर19सितम्बर23*मण्डलायुक्त सभागार में सिटी डेवलपमेंट प्लान पर कार्य कर रही कन्सल्टेन्ट की टीम द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया
आजादी के 100 वर्ष पर कानपुर का स्वरूप कैसा हो इस संकल्पना को साकार करने हेतु मण्डलायुक्त कानपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी विजन कानपुर@2047 के समक्ष मण्डलायुक्त सभागार में सिटी डेवलपमेंट प्लान पर कार्य कर रही कन्सल्टेन्ट की टीम द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया
मण्डलायुक्त श्री अमित गुप्ता की अध्यक्षता में विजन कानपुर@2047 के सम्बन्धित अधिकारियों ने प्रेजेन्टेशन देखा तथा विजन के ड्राफ्ट पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी0, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) रवीना त्यागी, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, के0डी0ए0 सचिव शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ0 राजेश कुमार, कमेटी समन्वयक डॉ0 सुधान्शु राय सहित सम्बन्धित अधिकारी व कन्सल्टेन्ट की टीम उपस्थित रही।
मण्डलायुक्त ने बताया कि 25 वर्ष बाद 2047 में कानपुर को स्वरूप कैसा होगा इस परिकल्पना को साकार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों जैसे चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, उद्यमिता, सोशल, कृषि आदि के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श कर उनके-उनके विचार सुझाव व फीडबैक लेकर कानपुर@2047 के विजन का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। अब इसका अध्ययन कर इसको अंतिम स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
मण्डलायुक्त द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश-
◆ विजन कानपुर@2047 के ड्राफ्ट को मास्टर प्लान 2031 को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।
◆ शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इम्प्रूव करने, सुगम यातायात व कन्जेन्शन को कम करने का ध्यान रखा जाए।
◆ शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किस प्रकार किया जा सकता है, उसका प्लान तैयार कर सम्मिलित किया जाए।
◆ रोड वाइडिंग, पार्किंग और वेण्डिंग जोन का प्लान तैयार कर उसको सम्मिलित किया जाए।
◆ विजन प्लान में जो भी सुझाव आए हैं उनको ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार किए जाएं।
◆ पर्यावरण के प्वाइन्ट ऑफ व्यू से ग्रीन एरिया डेवलप करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए, पार्कों का सौन्दर्यीकरण कराकर उनको विकसित किया जाए।
◆ शहर के कन्जेक्शन को कम करने के लिए कौन सी एक्टिविटी है, जिनको शहर से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है इसका अध्ययन कर उसको सम्मिलित किया जायें।
◆ विजन का ड्राफ्ट तैयार होने के पश्चात सम्बन्धित विभाग द्वारा उसकी विस्तृत समीक्षा कर ली जाए, जिससे कोई महत्वपूर्ण कार्य छूटने न पाए तथा कोई अनावश्यक कार्य जिसका कोई उपयोग न हो वह सम्मिलित ना किया जाए।
——————-

More Stories
बांदा 1 जुलाई 26*जन्मदिन पर बदली परंपरा: पत्रकार सचिन कुमार ने केक नहीं काटा, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर लगाए 15 पौधे*
मथुरा 1 जुलाई 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व खोखा कारतूस .315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या1जुलाई26*79 साल बाद बांस गांव में जगी उम्मीद, बिजली विभाग की टीम ने किया सर्वे, एक माह में विद्युतीकरण का आश्वासन