*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर ३ फ़रवरी २६*जनप्रतिनिधि और नगर निगम विभागों के अधिकारी गढ़ हो गए चुरकट*
*नगर निगम की बड़ी खामियां उजागर, वार्ड 91 शास्त्री नगर में भ्रष्टाचार और गंदगी का बोलबाला,नगर निगम विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है*।
*वार्ड नंबर 91 शास्त्री नगर में क्षेत्रीय पार्षद पर विकास कार्य शून्य रहने और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद पूरी तरह “माइनस रोल” में हैं, बल्कि चुरकट है,जबकि इलाके में गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है*।
*नगर निगम विभाग में की गई शिकायतों पर कोई वास्तविक कार्रवाई नहीं होती, बल्कि फर्जी निस्तारण दिखाकर मामलों को खत्म कर दिया जाता है। इससे शहर की जनता में भारी आक्रोश है*।
*लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ झूठा आश्वासन देकर टरका रहे हैं*।
*विभागों में दलालों का बोलबाला होने के आरोप भी सामने आए हैं*।
*शहर की गलियां गंदगी में तब्दील हो चुकी हैं और कई वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। वहीं, विभागों में तैनात कुछ अधिकारी और कर्मचारी सरकारी रुतबे का हवाला देकर जनता को धमकाने पर भी चूक नहीं रहे हैं*।
*क्या नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं पर संज्ञान ही नहीं ले रहे हैं, या फिर भ्रष्टाचार की यह तस्वीर यूं ही बड़ी होती रहेगी*?

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*