*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर३ फ़रवरी २६*“सेवा का संकल्प – विकास का वादा” नारा बना खोखला, नगर निगम और अधिकारियों पर जनता का फूटा गुस्सा*
*शहर की महापौर, जो जनता के बीच “अम्मा” नाम से जानी जाती हैं, के नाम और नारों का एक बार फिर मजाक बनता नजर आ रहा है*।
*नगर निगम महापौर कार्यालय में रोज़ की तरह स्वजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ध्यानपूर्वक सुनने और अधिकारियों को निर्देश देने की औपचारिकता तो निभाई गई, लेकिन धरातल पर विकास आज भी नदारद है।आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल को भी नगर निगम विभाग ने मजाक बना दिया है*।
*शिकायतें होती हैं, लेकिन उनका फर्जी निस्तारण दिखाकर फाइल बंद कर दी जाती है। इससे साफ है कि भाजपा के मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम अवहेलना न सिर्फ विभागीय अधिकारी, बल्कि भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि भी कर रहे हैं*।
*सूत्रों का कहना है कि विभागों में अधिकारियों के कानों में बैठकर जनप्रतिनिधियों द्वारा “खुसुर-फुसुर अभियान” चलाया जा रहा है, जिससे जनता की आवाज दबाई जा सके*।
*नतीजा यह कि शहर के कई इलाकों में विकास कार्य ठप, गंदगी चरम पर और अधिकारी जवाबदेही से पूरी तरह बेखौफ नजर आ रहे हैं*।
*क्या “सेवा और विकास” सिर्फ भाषणों तक सीमित रहेगा, या फिर नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जवाबदेही तय कर जनता को राहत देंगे*?

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_