कानपुर नगर 27 मार्च 26*पनकी में रामनवमी पर बजरंग दल का भगवा जलवा सड़कों पर उमडा जनसैलाब*
कानपुर नगर *पनकी में रामनवमी के पावन अवसर पर बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया पूरा क्षेत्र भगवाध्वजों और जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा *कानपुर* पनकी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर उस वक्त माहौल पूरी तरह भक्तिमय और जोशीला हो गया जब बजरंग दल ने विशाल और जोशीला जुलूस निकाला जय श्री राम के गगन भेदी नारों से पूरा इलाका गुंज उठा हर तरफ भगवा रंग की छटा देखने को मिली जुलूस पनकी गंगागंज से होकर सुंदर नगर,बी ब्लॉक,सी ब्लॉक, बी ब्लॉक, गणेश शंकर विद्यार्थी नगर होते हुए निकाला गया जुलूस में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था डीजे की धुनो पर थि रखते कार्यकर्ताओं हाथों पर भगवा झंडा माथे पर तिलक मानो पूरा पनकी राममय हो गया हो भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और बाबा बजरंगबली की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओ का मन मोह लिया
शोभा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी रास्तों में लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया कई जगह भंडारे व जलपान की व्यवस्था की गई जिससे श्रद्धालुओ में खासा उत्साह देखने को मिला
आयोजनकर्ता नरेश सिंह तोमर ने बताया कि पंचमुखी हनुमान पनकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास कार्यक्रम का शुभारंभ कर जुलूस को आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि यह जुलूस आस्था का प्रदर्शन नहीं बल्कि समाज में एकता और सनातन संस्कृति की गौरव को दिखाने का माध्यम है
सुरक्षा के लिहाज से पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया, सुनील कुमार त्रिपाठी, पनकी धाम चौकी प्रभारी दिवाकर पांडे, अनुराग तिवारी सब इंस्पेक्टर अजब सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रभात कुमार मिश्रा, जयराम मिश्रा एवं समस्त पनकी फोर्स पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तनात रहा जिससे जुलुस शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।