*Breaking News kanpur
कानपुर नगर 24/11/25*भीमसेन चौकी थाना सचेंडी क्षेत्र में सनसनी*
*18 नवंबर से लापता व्यक्ति का शव आज संदिग्ध हालत में कैधा ग्राम बाजार ठेके के पास नाले में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और नाले से शव को बाहर निकाला गया*।
*मृतक वही व्यक्ति बताया जा रहा है जिसकी गुमशुदगी की तहरीर परिवार ने 18 नवंबर को दी थी। परिजनों द्वारा लगाए गए पोस्टर में बताया गया था कि व्यक्ति 18 नवंबर दोपहर 4 बजे के बाद घर नहीं लौटा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ भी था*।
*फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद है और घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है*।
*क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन के अनुसार आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी*।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*