*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर 24/11/25**कानपुर भौंती क्षेत्र में सक्रिय तेल चोर गिरोह *!
*सूत्रों के अनुसार सागर ढाबा से लेकर सचेंडी थाना तक तेल चोरों का होता है बैठका, जिनका सरगना गांजे के नशे में धुत अपनी कार से ही संचालित करता है तेल चोरी का कारोबार*
*कानपुर भौंती क्षेत्र में सक्रिय तेल चोर गिरोह का कब होगा बड़ा खुलासा ?*!
*पनकी थाना क्षेत्र और सचेंडी थाना अंतर्गत भौंती क्षेत्र में तेल चोरी करने वाला संगठित गिरोह समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी बन सक्रिय हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह से जुड़े कई लोग समाजसेवी संस्था का पदाधिकारी बनकर शहर की पुलिस प्रशासन को गुमराह कर बड़े स्तर पर गैरकानूनी कारोबार तेल चोरी को अंजाम दे रहे हैं*।
*सूत्रों के मुताबिक, सामाजिक संस्था की आड़ में गंभीर मामलों में सजा पा चुके अपराधी भी बड़े पैमाने पर तेल चोरी का संचालन कर रहे हैं, क्षेत्र में*।
*जहां पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस ने कुछ समय पहले कई तेल चोरों पर कार्रवाई की थी, वहीं सचेंडी क्षेत्र में आज भी पुलिस मुखबिरों व तथाकथित की मिलीभगत से कारोबार फल-फूल रहा है*।
*क्षेत्रीय सचेंडी पुलिस अनजान बनी हुई है, जबकि तेल चोर गिरोह के सदस्य खुद को तथाकथित समाजसेवी बताते हुए खुलेआम तेल चोरी में लिप्त हैं*।
*जल्द ही संस्था से जुड़े ऐसे अपराधियों का पूरा नेटवर्क उजागर किया जाएगा*।

More Stories
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन
इलाहाबाद16अगस्त26*हमीरपुर के चंदूपुर गांव के 200 से ज्यादा स्कूली बच्चों और करीब 50 अभिभावकों की सड़क की मांग को लिया हाई कोर्ट ने संज्ञान
कोलकाता16अगस्त26*पश्चिम बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत