*कानपुर देहात24 अप्रैल25विकरू कांड में गवाह न आने से फिर टली सुनवाई*
*माननीय न्यायालय ने अब उपरोक्त मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 मई 2025 की तिथि की है मुकर्र कानपुर देहात…. बहुचर्चित विकरू कांड के मामले में बुधवार को माननीय अपर जिला जज तृतीय/ माननीय स्पेशल जज एंटी डकैती के न्यायालय में सुनवाई की तारीख नियत थी लेकिन अभियोजन गवाह के न आने से इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी माननीय न्यायालय ने अब उपरोक्त मामले में अगली सुनवाई करने के लिए 2 मई 2025 की तारीख नियत की है….
कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में 2 जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे के गैंग ने फायरिंग कर दी थी इसमें आठ पुलिस कर्मियों की मृत्यु हो गई थी जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे इस मामले में पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था मौजूदा समय में इस मुकदमे की सुनवाई माननीय अपर जिला जज तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एंटी डकैती की अदालत में चल रही है बुधवार को अभियोजन को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तारीख नियत की गई थी बचाव पक्ष के अधिवक्ता सी.पी शुक्ला ने बताया है कि बुधवार को गवाह के ना आने के कारण उपरोक्त मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई है अब उपरोक्त मामले की अगली सुनवाई करने के लिए माननीय न्यायालय ने 2 मई 2025 की तिथि निर्धारित की है
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*