औरैया30सितम्बर*गर्भवती महिलाएं हरी सब्जियों व पौष्टिक आहार का करें सेवन – जिलाधिकारी*
*औरैया।* गुरुवार दिनांक 30 सितंबर 2021 को बाल विकास परियोजना कार्यालय औरैया द्वारा ग्रामीणों का पोषण माह का कार्यक्रम ईशा वाटिका गेस्ट हाउस औरैया में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित आगनवाड़ी कार्यकत्रियों से मौखिक वार्ता की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका , शहजन के पेड़ लगाए जाए। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई , 2 बच्चो का अन्नप्राशन किया गया। गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियों, पोषण युक्त आहार करने की सलाह दी गयी, जिससे जनपद में कुपोषण की दर में कमी लायी जा सके। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बचत अधिकारी एवं समस्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*