औरैया20मई*नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद नगर के अछल्दा चौराहे पर शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार पवन कुमार, नगर पंचायत ईओ विजय सक्सेना सहित कर्मचारी व पुलिसबल मौजूद रहा। टीम के पहुंचते ही अछल्दा चौराहे पर हड़कंप मच गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय सक्सेना ने बताया कि अतिक्रमण कारियों को कई दिनों से हिदायत दी जा रही थी। कि वह सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटा लें। लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसे नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभियान को देखते हुए कई दुकानदार अपने आप ही अतिक्रमण हटाते हुए देखे गये। अभियान के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। नायब तहसीलदार पवन कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटवाया गया है अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें