औरैया17मार्च*बच्ची छोड़कर विवाहित घर से हुई गायब*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी विनोद सिंह ने चौकी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार की शाम उसकी पत्नी घर वालो को बिना बात दुधमुंही बच्ची को छोड़कर घर से फरार हो गई है। पीड़ित ने बताया वह गोरखपुर में रहकर चूड़ी बेचने का कार्य करता है। पीड़ित घर से बाहर था,वह गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर घर लौटा, तब उसको पता चला कि उसकी पत्नी पड़ोस के विश्राम के घर दोपहर में गई थी। वही से बुधवार की शाम घर वालो को बिना बताए फरार हो गई।रात्रि में पीड़ित की माँ ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को भी दी थी। इस संबंध में कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया मामले की तहरीर मिली है, जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
मथुरा 25 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के पैसो के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 जून 26 वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन*
मथुरा 25 जून 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*