औरैया16अक्टूबर*पिकप में घुसी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल*
*कंचौसी।औरैया*
कंचौसी क्षेत्र के कंचौसी दिबियापुर कैनाल रोड कंचौसी नर्सरी के पास बाइक सवार हुलासी पुरवा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात निवासी नितेश पुत्र लज्जाराम गम्भीर रूप से घायल हो गया।लोगो की मदद से घायल को पचास सैय्या अस्पताल दिबियापुर भेजा गया।जहां घायल का इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैनाल रोड कंचौसी से दिबियापुर की ओर जा रहे हैं बाइक सवार ने आगे चल रहे पिकप में पीछे से टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया है।लोगो की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया।वही लोडर चालक लोडर लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गईं। चौकी इंचार्ज अविनाशचंद्र ने बताया कैनाल रोड पर बाइक सवार ने लोडर को पीछे से टक्कर मार दी।घायल का इलाज चल रहा है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया